You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Let's create a healthy environment for the girl children where they can grow without any discrimination

Start Date: 22-01-2019
End Date: 31-12-2022

At a time, when people are championing equality for girl children, a section of the society still regards the girl child as a liability. The thinking that boys deserve more than ...

See details Hide details

At a time, when people are championing equality for girl children, a section of the society still regards the girl child as a liability. The thinking that boys deserve more than girls arises from our age-old societal construct. Cases of female foeticide, violation of basic human rights, physical and mental abuse, gender inequality, etc., are still prevalent and yet to be fully erased.
It is our duty to create a healthy environment for the girl children where they can grow without any fear and humiliation. A girl with proper access to resources today will become an empowered woman tomorrow. She should be able to pursue her dreams without any inhibitions.

On the occasion of National Girl Child Day, MyGov Assam seeks your suggestions on how can the various stakeholders contribute toward all round development of the girl children? Do you think the society is still lagging behind in ensuring safety for the girls? What are some steps you believe could help spread awareness toward safeguarding rights, dignity and aspirations of the girl child?

All Comments
Reset
397 Record(s) Found
3671890

BrahmDevYadav 1 year 7 months ago

महिला शिक्षा के क्या लाभ है?
एक शिक्षित महिला एक बेहतर इंसान, सफल माँ और एक जिम्मेदार नागरिक हो सकती है। महिलाओं को शिक्षित करने से निश्चित तौर पर जीवन स्तर में और घर के बाहर भी वृद्धि होती है। एक शिक्षित महिला अपने बच्चों को आगे पढ़ाई करने के लिए मजबूर करेगी जिससे बेहतर जीवन जीने की इच्छाशक्ति को भी बढ़ावा मिलेगा।

3671890

BrahmDevYadav 1 year 7 months ago

समाज में महिलाओं की स्थिति में सुधार हेतु शिक्षा का क्या महत्व है?
महिला और पुरुष दोनों समान रूप से समाज के दो पहियों की तरह कार्य करते हैं और समाज को प्रगति की ओर ले जाते हैं। दोनों की समान भूमिका को देखते हुए यह आवश्यक है कि उन्हें शिक्षा सहित अन्य सभी क्षेत्रों में समान अवसर दिये जाएँ,क्योंकि यदि कोई एक पक्ष भी कमज़ोर होगा तो सामाजिक प्रगति संभव नहीं हो पाएगी।

3671890

BrahmDevYadav 1 year 7 months ago

स्त्री शिक्षा को प्रोत्साहन देना हमारे समाज के लिए क्यों आवश्यक है?
(1) शिक्षा से महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्र को प्रोत्साहित किया जा सकता है।
(2) शिक्षित महिला ही अपने बच्चों को शिक्षित करने का महत्व समझती है।
(3) शिक्षा समाज में महिलाओं का सामाजिक स्तर उच्च करती है।
(4) शिक्षित महिला उपयुक्त गर्भधारण दर को कायम रख सकती है।

3671890

BrahmDevYadav 1 year 7 months ago

महिलाओं की स्थिति में कैसे सुधार किया जा सकता है?
महिलाओं की स्थिति में सुधार:- समय बीतने के साथ सरकार ने महिलाओं की स्थिति सुधारने के लिए कई कानून बनाए। स्त्री शिक्षा को अनिवार्य किया गया। लड़की की मर्जी के बगैर शादी पर प्रतिबंध लगाया गया| तलाक को कानूनी दर्जा दिया गया| अब महिलाएँ अपनी मर्जी के अनुसार किसी भी हुनर के लिए ट्रेनिंग ले सकती है।

3671890

BrahmDevYadav 1 year 7 months ago

बालिका शिक्षा को कैसे प्रोत्साहित किया जा सकता है?
1.लड़कियों के लिए छात्रवृत्तियां
2.लड़कियों के लिए 'प्रगति' स्कॉलरशिप
3.स्वामी विवेकानंद स्कॉलरशिप
4.उड़ान योजना
5.कस्तूरबा गांधी बाल विद्यालय
6.सर्व शिक्षा अभियान
7.बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान
8.सुकन्या समृद्धि योजना

3671890

BrahmDevYadav 1 year 7 months ago

लड़कियों को पढ़ना क्यों आवश्यक है?
शिक्षित महिलाएं काम करने और आर्थिक रूप से मजबूत होने के कारण गरीबी को कम करने में सक्षम हैं। शिक्षित महिलाओं की वजह से बाल मृत्यु दर का कम जोखिम होता है। शिक्षित महिलाएं दूसरी महिलाओं की अपेक्षा 50% अधिक अपने बच्चों की रक्षा करने में सक्षम हैं। शिक्षित महिलाओं को एचआईवी / एड्स के संपर्क में आने की संभावना कम होती है।

3671890

BrahmDevYadav 1 year 7 months ago

शिक्षा का हमारे जीवन में क्या महत्व है?
शिक्षा हमें विभिन्न प्रकार का ज्ञान और कौशल को प्रदान करती है। यह सीखने की निरंतर, धीमी और सुरक्षित प्रक्रिया है, जो हमें ज्ञान प्राप्त करने में मदद करती है। यह निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है, जो हमारे जन्म के साथ ही शुरु हो जाती है और हमारे जीवन के साथ ही खत्म होती है।

3671890

BrahmDevYadav 1 year 7 months ago

महिलाओं को शिक्षा का अधिकार कब मिला?
हाल के वर्षों में, महिलाओं की स्‍थिति को अभिनिश्‍चित करने में महिला सशक्‍तीकरण को प्रमुख मुद्दे के रूप में माना गया है। महिलाओं के अधिकारों एवं कानूनी हकों की रक्षा के लिए वर्ष 1990 में संसद के एक अधिनियम द्वारा राष्‍ट्रीय महिला आयोग की स्‍थापना की गई।

3671890

BrahmDevYadav 1 year 7 months ago

समाज में स्त्री का क्या महत्व है?
भारतीय समाज में नारी को देवी का अवतार समझा जाता है, नारी की इज्जत की जाती है । भारतीय समाज में नारी सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है । किसी भी शुभ कार्य में नारी की भूमिका अहम होती है । नारी घर की लक्ष्मी होती है, नारी मां भी होती है और एक बहन भी होती है, नारी जीवनसंगिनी भी होती हैं और नारी बेटी भी होती है ।

3671890

BrahmDevYadav 1 year 7 months ago

वर्तमान में स्त्रियों को पढ़ाना क्यों जरूरी है?
वर्तमान समय में स्त्रियों को पढ़ना अत्यंत आवश्यक है क्योंकि वे एक परिवार का संचालन करने के साथ-साथ समाज निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती हैं, वे पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर चलती हैं। आज वे घर के साथ-साथ बाहर की दुनिया में भी कदम रख चुकी हैं। स्त्रियों को निरक्षर रखने से समाज का अपकार व पतन होता है।