Social Welfare Department
- 'প্ৰজ্ঞা অসম' কুইজ
- Advantage Assam
- Agriculture Department, Assam
- Animal Husbandry and Veterinary Department, Assam
- Assam Employment And Labour Department
- Assam Health And Family Welfare Department
- Assam Police
- Assam Power Distribution Company Limited
- Assam Science And Technology Department
- Assam Skill Development Mission (ASDM)
- Chief Minister Samagra Gramya Unnayan Yojana
- Creative Corner
- Cultural Affairs Department, Assam
- Department of Education, Govt. of Assam
- Discover Assam
- Environment and Forests Department, Assam
- Finance Department, Assam
- Gyan Bharati
- Inspiring Assam
- Social Welfare Department
- Transport Department, Assam
- Yoga
- প্ৰাগজ্যোতিষৰ জিলিঙনি
Let's create a healthy environment for the girl children where they can grow without any discrimination
Start Date: 22-01-2019
End Date: 31-12-2022
At a time, when people are championing equality for girl children, a section of the society still regards the girl child as a liability. The thinking that boys deserve more than ...
Hide details










BrahmDevYadav 3 years 4 months ago
एक शिक्षित महिला अपने कर्तव्यों और अधिकारों के बारे में अच्छी तरह जानती हैं। वह देश के विकास के लिए पुरुषों के समान अपना योगदान दे सकती हैं।
BrahmDevYadav 3 years 4 months ago
लड़की के कर्तव्य और शिक्षा का योगदान
तीन भूमिकाएं अपने जीवन के दौरान महिलाएं निभाती हैं - बेटी, पत्नी और माँ। इन महत्वपूर्ण कर्तव्यों को निभाने के अलावा उन्हें खुद को राष्ट्र के अच्छे नागरिक के रूप में स्थापित करना होता है। इसलिए लड़कों की तरह लड़कियों को भी विभिन्न प्रकार की शिक्षा देना जरूरी है। उनकी शिक्षा इस तरह से होनी चाहिए कि वे अपने कर्तव्यों को उचित तरीके से पूरा करने में सक्षम हो सके। शिक्षा के द्वारा वे जीवन के सभी क्षेत्रों में पूरी तरह परिपक्व हो जाती हैं।
BrahmDevYadav 3 years 4 months ago
लड़कियों की शिक्षा की कम दर के लिए जिम्मेदार तथ्य:-
1.गरीबी
2.दूरी
3.माता-पिता की नकारात्मक सोच
4.विद्यालय में कम सुविधाएँ
5.धार्मिक कारक
6.बाल–विवाह
7.बाल मजदूरी
BrahmDevYadav 3 years 4 months ago
महिलाओं को पुरुषों की तरह शिक्षा में बराबर मौका दिया जाना चाहिए और उन्हें किसी भी विकास के अवसरों से वंचित नहीं किया जाना चाहिए। पूरे देश में लड़कियों की शिक्षा के स्तर का महत्व और प्रगति के लिए, विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में, उचित जागरूकता कार्यक्रम आवश्यक हैं। एक जानकार महिला अपने पूरे परिवार को और पूरे देश को शिक्षित कर सकती है।
BrahmDevYadav 3 years 4 months ago
एक बार नेपोलियन ने कहा था - "राष्ट्र की प्रगति प्रशिक्षित और शिक्षित माताओं के बिना असंभव है और अगर मेरे देश की महिलाओं को शिक्षित नहीं किया जाता है तो लगभग आधे लोग अनपढ़ रहेंगे।" इस प्रकार हमें एक ऐसा माहौल बनाना चाहिए जिसमें कोई भी महिला अनपढ़ न हो।
BrahmDevYadav 3 years 4 months ago
लड़कियां समाज में अपने अधिकारों और सम्मानों को हासिल कर रही हैं और हमारा समाज इसके लिए कड़ी मेहनत कर रहा है। लड़कियों के पास प्रत्येक क्षेत्र में अपने देश का नेतृत्व करने की क्षमता है।
BrahmDevYadav 3 years 4 months ago
देश के सभी क्षेत्रों की प्रगति में महिलाएं एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। लोकतंत्र को सफल बनाने के लिए महिलाओं को शिक्षित होना चाहिए। वे एक खुशहाल परिवार की नीवं हैं। एक आदमी को शिक्षित करके हम केवल एक व्यक्ति को शिक्षित करते हैं लेकिन अगर हम एक महिला को शिक्षित करते हैं तो हम पूरे परिवार को शिक्षित करते हैं।
Manoj kanti das 3 years 4 months ago
माध्यमिक उच्च माध्यमिक पढ़ाई की मैदान में लड़कियां लड़के से बहुत ही आगे निकल चुके हैं, लड़कियां ज्यादातर मोनू जोगी होताा है, किसी भी दिशा में लड़के से कोई काम नहीं है, समाजिक दावत देता और घर की बड़े लड़कियों को सदा उत्साहित करना चाहिए, खेल के खतरों में लड़कियां बहुत ही उदाहरण स्वरुप है!
Manoj kanti das 3 years 4 months ago
बेटियों की भविष्य की उन्नति के लिए समाज को एक ओके आगे आना होगा, सरकार की दावत देता से सामाजिक दायित्व इसके लिए बहुत अधिक है, माननीय प्रधानमंत्री जी का एक नारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ इस देश में बहुत ही कारीगर हुआ!
BrahmDevYadav 3 years 4 months ago
In our opinion, we should protect and save girl child in every family and respect to themn forever because NARI is devi of world and she give us a birth and lookafter verycarefully till the growth. thanks